सूर्य ग्रहण


 14 अक्टूबर को इस साल के आखिरी  सूर्य ग्रहण का  होगा। आगामी पितृ अमावस्या शनिवार 14 अक्टूबर को भारतीय समय अनुसार रात्रि 8 बज कर 34 मिनट से मध्य रात्रि 2 बज कर 19  मिनट तक लगने वाला एक लम्बा सूर्य ग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के बड़े भूभाग में दिखाई देगा l यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इस वलयाकार सूर्य ग्रहण की लम्बी अवधि का है। कन्या राशि व चित्रा नक्षत्र पर बन रहा है तथा ग्रहण के समय धन तथा सुख का कारक बृहस्पति का बड़े पाप ग्रहों (मंगल, शनि, राहु और केतु) से पीड़ित होने से   इस सूर्य ग्रहण को अभी तक के पिछले कुछ बड़े ग्रहणों में सबसे विलक्षण बना देता है l 

    अमेरिकी महाद्वीप पर संकट आने की संभावनाएं बनती दिख रही है।भूकंप, लाइलाज बिमारियां और बड़े आर्थिक घोटाले का संकट हो सकता है।

   

   ग्रहण के समय मंगल का वायु तत्व की राशि तुला पर है।

सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा एवं इसका कोई धार्मिक महत्व भी नहीं है तथा इस सूर्य ग्रहण पर किसी भी प्रकार का कोई सूतक नहीं लगेगा।

    वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण को समझने का प्रयास करते हैं– *जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के मध्य में आ जाता है तो पृथ्वी पर सूर्य की किरणें नहीं पहुंच पाती इसी खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है*।

*ग्रहण का समय*

भारतीय समयानुसार रात्रि

 8:34 पर ग्रहण स्पर्श होगा ग्रहण का मध्य होगा 11:29 पर एवं मोक्ष 2:19 मिनट पर होगा।

*सूर्य ग्रहण पर उपाय*

जैसे कि बताया गया है कि भारत में सूर्य ग्रहण का धार्मिक महत्व नहीं है परंतु जिन जातकों की कुंडली में सूर्य ग्रहण दोष है सूर्य राहु या केतु (सूर्य+राहु, सूर्य+केतु) से पीड़ित है ऐसे जातकों को सूर्य ग्रहण पर स्नान, दान करना चाहिए। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना अत्यधिक शुभ फल कारक रहेगा। सूर्य ग्रहण के प्रभाव को कम करने हेतु लाल वस्तुओं का दान करें लाल वस्त्र, गेहूं, मसूर, तांबे का पात्र, स्वर्ण प्रतिमा, लाल फल, लाल पुष्प, तिल का तेल, नारियल, दक्षिणा इत्यादि।

*ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। किसी भी धारदार हथियार का प्रयोग करने से बचें। सुई का प्रयोग ना करें। निद्रा से परहेज करें। इसके अतिरिक्त धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करें। गीता रामायण का पाठ करें*।


Comments

Popular posts from this blog

भारत का वर्ष फल: दे रहा बड़े संकेत

सफल या असफल चंद्रयान -3

चंद्रयान -3 की सफलता का राज