मंगल का राशि परिवर्तन कितना शुभ?
मंगल का राशि परिवर्तन
27-6-2022 को मंगल मेष राशि में प्रवेश कर रहे है तथा राहु से युति कर रहे है।इस युति पर शनि की तीसरी दृष्टि है।
13जुलाई को शनि पुनः मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
मेष मंगल की अग्नि तत्व राशि है, इसमें यह योग घातक परिणाम दे सकता है।
1.चाइना - चाइना की मकर लग्न की है । दशा -बुध/केतु/मंगल की है।राहु- मंगल की युति चतुर्थ भाव पर बन रही है जिस पर शनि की दृष्टि है। जनता में संक्रामक रोग फैल सकता है या फिर प्राकृतिक आपदाओं जैसे समुद्री तूफान या भूकंप आदि के संकेत भी है। वहीं प्रत्यंतर दशा नाथ मंगल है जो सप्तम भाव में है आक्रामक स्थिति के साथ युद्ध जैसी स्थिति तथा हानि के संकेत दे रहा हैं।
2.युएसए -युएसए की कुंडली सिंह लग्न की है।मेष राशि नवम भाव की राशि है। अमेरिका की दशा राहु/गुरु/बुध रहेगी।अमेरिका की न्याय व्यवस्था पर सवाल के साथ विदेशी व्यापार में गिरावट के संकेत है तो वहीं खाड़ी देशों से कुछ समझौता संभव है।साथ ही शत्रुओं को रोकने के लिए अमेरिका के ठोस प्रयास हो सकते हैं।जो बाइडेन का वृश्चिक लग्न है तथा यह युति छठे घर में है ।जो आक्रामक स्थिति निर्मित करतीं हैं।
3.रसिया - रूस की कन्या लग्न की कुंडली है तथा दशा -राहु/चंद्र/शुक्र/गुरु की है
अष्टम भाव की राशि है जहां पर मंगल राहु की युति होगी जिस पर शनि की छठे भाव से दृष्टि है उसके लिए यह घातक हो सकता है आंतरिक अशांति को बढ़ावा मिलेगा रूस के प्रति विदेशी साजिशें सफल हो सकती है। शासन अध्यक्ष के लिए भी शुभ संकेत नहीं है ।सूखा महामारी के संकेत तथा रूस भी कुछ घातक साजिश कर सकता है।
पुतिन की कुंडली वृश्चिक लग्न की है तथा दशा- बुध/बुध/मंगल अष्टमेश में षष्ठेश का अंतर पुतिन के स्वास्थ्य में गिरावट के संकेत दे रहा है।हत्या की साजिशें भी दिख रही है।
4.यक्रेन- युक्रेन का भी मकर लग्न है तथा घातक युति चतुर्थ भाव पर बन रही है। युद्ध के घातक आक्रमणों से यूक्रेन की जर्जर हालत को ओर खतरनाक बना सकती है। जनता कई गुना परेशान हो सकती है।
5.भारत -भारत का वृषभ लग्न है और यह युति द्वादश भाव पर बन रही है जिस पर शनि की दृष्टि है। विदेशी ताकतें हावी हो सकती है। आंतकवादी गतिविधियां भी हावी हो सकती है। सरकार की इमेज में गिरावट। मोदीजी की कुंडली वृश्चिक लग्न की है ।यह युति छठे घर में मोदी जी के आक्रामक स्थिति को इंगित करती है तो वहीं शत्रु हावी रहेंगे।
6.पाकिस्तान- पाकिस्तान का मेष लग्न है जिस पर राहु मंगल की युति गोचर कर रही है तथा जिस पर शनि की दृष्टि है ।यह पाकिस्तान के आंतरिक कलह ,शासन व्यवस्था में गिरावट, शासनाध्यक्ष के आक्रामक रवैए, आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत हैं।
मंगल की राशि परिवर्तन के समय चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा -
वृषभ,कर्क,धनु राशि वाले स्वर्ण मूर्ति पर निर्मित कर मंगल के श्रेष्ठ रिजल्ट पा सकते हैं।
मेष , कन्या,मकर राशि रजत मूर्ति निर्मित कर सामान्य शुभ है।
सिंह, वृश्चिक,मीन ताम्र मूर्ति बनाकर मंगल बाधाओं के साथ देरी से सफलताएं प्रदान करेगा
मिथुन, तुला, कुंभ राशि वाले लौह मूर्ति बनाकर ,यहां इन राशियों के लिए मंगल शुभ नहीं है अर्थात निकृष्ट परिणाम दे सकता है।

Amazing!🔥✨
ReplyDeleteVery nice 👍👌🏻
ReplyDelete👍
ReplyDeleteWell attempted
ReplyDeleteUttam Vishleshan 💯💯
ReplyDeleteअद्भुत
ReplyDelete