बृहस्पति की पाप कर्तरी स्थिति
क्या है पाप कर्तरी
जब कोई शुभ ग्रह दो पाप ग्रहों के मध्य स्थित हो या कोई भी भाव दो पाप ग्रहों के मध्य आ जाए तो यह स्थिति पाप कर्तरी कहलाती ।
सामान्यतः पाप कर्तरी एक प्रकार का बन्धन योग निर्मित करती है।यह बंधन सामाजिक, मानसिक, शारिरिक हो सकता है।यह स्थिति आप की स्वछंदता को बाधित करती है।
परिणाम- आप स्वयं को निर्णय लेने में असमर्थ पाते हैं,आप मानसिक तनाव को कम करने में असहाय हो जाते हैं अपने सामाजिक संबंधों को संभालने में असमर्थ हो जाते हैं ,या फिर ये ही संबंध मानसिक क्षमता को कमजोर कर देते हैं।शारिरिक बंधन के रूप में जेल, किसी की कैद या फिर बिमारी की चपेट से स्वयं को किसी भी कार्य को स्वछंदता से करने में रूकावट को बताता है। कुछ लोगों को आतंकी धमकीयां मिली तथा यह 27जुन के बाद ज्यादा प्रचारित तथा आक्रामक स्थिति में आ गया, हिंदू देवी देवताओं का अपमान,भाजपा नूपुर शर्मा तथा महुआ मोइत्रा के मध्य द्वंद्व की स्थिति में, भारत तथा चाइना के की हिस्सों बाढ़ की स्थिति निर्मित (जैसे ही चंद्रमा से बृहस्पति का परस्पर दृष्टि संबंध हुआ) होना,कुछ राष्ट्रो की आर्थिक स्थिति में अत्यंत गिरावट,जेलेंसकी की दुविधा जनक स्थिति, पुतिन की सकारात्मक स्थिति में गिरावट इसी तरफ़ इशारा कर रही है।
दोस्तों बृहस्पति शुभ ग्रह होने के साथ रक्षक, सनातन धर्म,कल्याण करने वाला, समृद्धि, तथा वृद्धि का कारक है ।
इस समय स्वग्रही होने के बावजूद पाप कर्तरी में स्थित है।27 जुन से मंगल के राशि परिवर्तन के बाद बृहस्पति पाप कर्तरी में गोचर कर रहें हैं।इस समय शनि,शुक्र, बुध, बृहस्पति का गोचर अपनी राशियों पर ही है। इस समय कई व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत समस्याओं से जुझ रहे बहुतो ने अपनी समस्याएं शेयर भी की । 13 जुलाई को शनि के राशि परिवर्तन के पश्चात यह पाप कर्तरी समाप्त हो जाएगी।
2020 में भी बृहस्पति इसी प्रकार पाप कर्तरी में गोचर कर रहें थे।उस समय में भी मेरी शोध में इसी प्रकार की समस्याएं देखने को मिली।
धनु ,मीन लग्नो में बृहस्पति लग्नेश है। वैसे हर भाव में बृहस्पति यदि शुभ भाव का मालिक हो पाप कर्तरी का निर्माण कर रहा है तो निश्चित समस्याएं हैं पर उनके स्वरूप अलग है यदि आप भी किसी प्रकार की समस्या से इस समय गुजर रहे हैं तो आपका स्वागत है यदि आप शेयर करें।एक शोध के लिए जरूरी है कि उसके स्वरूप को बड़े पैमाने पर देखा जाए।आप मुझे पर्सनल भी शेयर कर सकते।
आभार के साथ धन्यवाद 🙏

13 july के बाद SaR लगन में आने पर Ju को phir प्रभावित करेगा l पाप kartari तो नहीं रहेगा I चीजें अधिक स्पष्ट नहीं हो पा रहीं I Mundain थोड़ी टेढ़ी है, अपने दिमाग से बाहर है l
ReplyDeleteGood information
ReplyDeleteVery nice information 👌
ReplyDeleteबहुत उपयोगी,
ReplyDeleteआपके परिणाम काफी सटीक है 🙏
Informative
ReplyDelete