मिथुन संक्रांति

 मिथुन संक्रांति 



संक्रांति जब सूर्य राशि परिवर्तन करता है तब उसके प्रवेश पर बनने वाले चार्ट को संक्रांति चार्ट कहते हैं । मैदनी ज्योतिष में इससे महिने भर होने वाली घटनाओं का आंकलन किया जाता है । जैसे की हमने पिछले महीने वृषभ संक्रांति पर कहा था कि उत्तरी क्षेत्र अवांछनीय स्थिति तथा हिंसा हो सकती है। अभी वहां यही स्थिति बनी हुई है।

 सूर्य का मिथुन राशि में गोचर 15 जून 2022 को दोपहर 12:00 बज कर 4 मिनट पर हो रहा है। इस समय सिंह लग्न उदित हो रहा है ।लग्नेश एकादश भाव में मंगल ग्रह चंद्रमा से दृष्ट होकर लाभदायक स्थिति निर्मित करता है ।

इस कुंडली में राहु शुक्र की युति पर शनि की दृष्टि है महिलाओं के लिए यह समय परेशानी वाला हो सकता है साथ ही महिला राजनेताओं के लिए भी स्थिति ठीक नहीं है।चंद्रमा मूल नक्षत्र 

में स्थित है जो अरुण मंडल में वर्षा की उत्तम संकेत बता रहा है।

आर्थिक स्थिति तथा व्यवसाय- राशि से यह महीना सुखद रहेगा ।व्यापार से लाभ ।भूमि से संबंधित कार्य करने वाले सावधानी बरतें ।

राजनीतिक गतिविधियां-सरकार बेहतर स्थिति है । जम्मू कश्मीर को लेकर कुछ बड़े निर्णय ले सकती है।चौथे घर पर षष्ठेश तथा अष्टमेश दोनों की दृष्टि है तथा चतुर्थ अष्टम भाव में है विरोधी दल सरकार पर हावी रहेंगे। उत्तरी तथा पश्चिमी दोनों क्षेत्र में अवांछनीय गतिविधियां सक्रिय हो सकती है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से - स्वास्थ्य को लेकर राहत दिख रही है ।संक्रमण शनि के मकर राशि में प्रवेश तथा मंगल तथा राहु की युति के बाद थोड़ा प्रभावी हो सकता है परंतु स्थितियां नियंत्रण में रहेगी।

मौसम- इस कुंडली में पांच ग्रह दहन तथा प्रचंड नाड़ी में  जो देश के कुछ हिस्सों में लू तथा गर्मी से राहत नहीं देंगे ।चंद्रमा मूल नक्षत्र में स्थित होकर वरुण मंडल में अच्छी वर्षा का संकेत दिखाता है।

 राशिफल


मेष - यात्रा का योग बन सकता है । जिन व्यक्तियों के वीजा नहीं मिल रहे हैं उनके लिए इस माह विजा प्राप्त हो सकतें हैं। नौकरी तथा व्यवसाय से लाभ।


वृषभ- स्वास्थ्य का ध्यान रखें ज्यादा भोग विलास से बचे यात्रा हो सकती हैं और क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे


मिथुन- मिथुन इस राशि वाले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए यात्राएं हो सकती है विरोध विरोध के बावजूद प्राप्ति हो सकती है।


कर्क -स्वयं का तथा अपने जीवन साथी के साथ आपके यादों के रचनात्मक कार्य करते हैं इस महोत्सव इस महा आपके लिए स्थितियां सकारात्मक हो सकती है

लाभ की स्थिति निर्मित हो रही है। शनि की कार्य क्षेत्र में बाधाएं देंगी।


 सिंह - लाभ की स्थिति निर्मित हो रही है ,पर यदि आप जमीन जायदाद से संबंधित कार्य कर रहे हैं तो सावधानी बरतें। 


कन्या- जीवनसाथी पदोन्नति या व्यवसाय में तरक्की का योग बनता है। स्वयं के लिए भी पद प्राप्ति के साथ कार्य क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं।


तुला - तुला राशि वाले अतिरिक्त प्रेम संबंधों से बचे आपके लिए यह घातक हो सकता है।


वृश्चिक- पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें ज्यादा क्रोध से बचें ।शनि की ढैया रहेगी,कार्य क्षेत्र में  बाधाएं आएंगी।


धनु- हाउ टू अत्यधिक भावुकता से बाधाएं आ सकती है मकान या भू संपदा के लिए समय अनुकूल है।


मकर - साढ़ेसाती के प्रभाव काम में रुकावट रहेगी माता का ध्यान रखें घर में विवाद या चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है।


कुंभ- शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। क्रोध से बचे। उग्र होकर लिए गए निर्णय आपको डिप्रेशन दे सकते हैं। शांत दिमाग से निर्णय कार्य में सफलता देंगे।


मीन -स्वयं के प्रभावपूर्ण की वजह से कार्य क्षेत्र में प्रगति हो सकती है । अत्यधिक खर्चों से बचें।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

सिंह संक्रांति

प्रतिभा को पहचानें

भारत का वर्ष फल: दे रहा बड़े संकेत