जीवन के अर्थ की तलाश क्यों?
जीवन के अर्थ की तलाश क्यों?
हिटलर द्वारा चलाएं जा रहे ज्यूस विरुद्ध अभियान के तहत कैंप में मौत के मुंह से बचकर निकलने वाले प्रसिद्ध साइकेट्रिस्ट विक्टर ई फ्रेंकल की कहानी बहुत ही रोचक है ।पत्नी सहित कैंप में बंद रखा गया। कैदियों के साथ बहुत अधिक अमानवीय व्यवहार हुआ। इसकी जानकारी विक्टर फ्रैंकल की पुस्तक" अर्थ की तलाश में मनुष्य" से मिलती हैं ।इसके अलावा कई ऐसी पुस्तकें तथा व्यक्ति जो इन और अमानवीय कैंपों के साक्षी रहे हैं। अपनी आत्मकथा के बारे में जानकारी देते हैं। उनमें से कुछ तथ्य ऐसे हैं जो हमारे रोंगटे खड़े कर देते हैं ।कैदियों द्वारा मल ढोना मल ढोते हुए यदि वह शरीर पर गिर जाए तो उसके प्रति कोई प्रतिक्रिया करें तो उसे कोड़े पढ़ते थे ।जीवन की इस जंग में बच्चों को जीने का अधिकार समाप्त हो चुका था।बच्चों को बचाने के लिए माताएं मल से भरे गड्ढे में छुपाती थी। जीवन को बचाने के लिए मृत शरीरों से कपड़े, जूते बेल्ट, राशियों के टुकड़े ,तार के टुकड़े चुराना अमूल्य धन था। परिश्रम के बदले एक कप सूप तथा एक पाव खाने को मिलता था ।कड़ाके की ठंड में नंगे पैर पर बर्फ पर चलना तथा अर्धनग्न अवस्था में प्रकृति के प्रकोप के साथ सिपाहियों के अत्याचारों को भी सहना शारीरिक और मानसिक दोनों प्रताड़नाओं की चरमता को परिलक्षित करता है।
विक्टर फ्रैंकल इन कैम्प में करीब चार साल रहे। उन्होंने अपनी पुस्तक में लिखा है कि वही व्यक्ति उस विकट परिस्थिति का सामना कर पाए जिनके पास जीवन जीने का कोई मकसद था।ऐसे व्यक्तियों के पास जीवन जीने का अर्थ मौजूद था। " अर्थ की तलाश करते हुए, इंसान के भीतर आंतरिक तालमेल के बजाय आंतरिक तनाव भी उभर सकता है। हालाँकि, मानसिक स्वास्थ्य के लिए ऐसा तनाव होना भी महत्त्वपूर्ण है। मैं मानता हूँ कि जो चीज बद से बदतर हालात में भी इंसान को जीवन का अर्थ जानने में मदद करती है, वह उसके लिए संसार की सबसे महत्वपूर्ण चीज है। नीत्ज़शे (Nietzshe) के ये शब्द कितने विवेकपूर्ण हैं कि “जिस मनुष्य के पास जीने के लिए एक "क्यों' है, वह लगभग हर 'कैसे' को सहन कर सकता है।” मैं इन शब्दों में छिपे उस उद्देश्य को देख सकता हूँ, जो किसी भी तरह की मनोचिकित्सा के लिए सच है। नाज़ी यातना शिविरों में यह बात साफ तौर पर देखी जा सकती थी। वहाँ रहनेवालों में से जो लोग यह जानते थे कि कोई उनकी प्रतीक्षा कर रहा है, उनके लिए स्वयं को जीवित रख पाना अधिक आसान रहा। "बाद में विक्टर फ्रैंकल ने मनोचिकित्सा में एक नई थ्योरी दी लोगो थेरेपी।
दोस्तों यहां अब मैं अपने लेख के उद्देश्य को स्पष्ट करना चाहतीं हु कि वे व्यक्ति सफल होते हैं जिनके पास जीवन जीने का उद्देश्य है।यह उद्देश्य ही उनकी प्रेरणा है।इसको पाने के लिए विपरीत स्थितियों में भी वह सर्वाइव कर जाता है। यह धारणा ही बड़ी भ्राँतिपूर्ण लगती है कि किसी भी मनुष्य को सबसे पहले एक तनावरहित अवस्था की आवश्यकता होती है, जिसे जीव विज्ञान की भाषा में 'होमियोस्टेसिस' कहते हैं। दरअसल मनुष्य को तनावरहित अवस्था नहीं बल्कि किसी विशेष लक्ष्य को पाने के लिए संघर्ष की अवस्था चाहिए, एक ऐसा काम, जिसे उसने अपने लिए स्वेच्छा से चुना हो। उसे किसी भी कीमत पर केवल अपने तनाव से छुटकारा नहीं पाना है, बल्कि अपने लिए जीवन के उस अर्थ की तलाश भी करनी है, जो उसका इंतज़ार कर रही है। यही उसके जीवन वेल्युयेबल बनाती है ।
इसलिए अपने जीवन के उद्देश्य को जाने यही जीवन आसान हो जाएगा।
English Translation Credits: Google Translate with minor edits Why seek the meaning of life? The story of the famous psychiatrist Viktor E. Frankel, who escaped from death in the camp as part of the anti-Jewish campaign run by Hitler, is very interesting. Kept in the camp with his wife, the prisoners were treated in a very inhumane manner. This is known to us in Viktor Frankl's book "Man in search of meaning". Apart from this, many such books and persons who have been witnesses of these more inhuman camps. Some of them are facts that give us goosebumps. If the prisoners fell on the body while carrying the excreta, they used to flog them if they had any reaction to it. Children have the right to live in this battle of life. It was over. To save the children, the mothers used to hide in a pit filled with feces. To save life, stealing clothes, shoes, belts, pieces of zodiac signs, pieces of wire from dead bodies was priceless. In return for labor, a cup of soup and a loaf of food was available. Walking on ice on bare feet in the bitter cold and tolerating the wrath of the soldiers along with the wrath of nature in a half-naked state reflected the extremes of both physical and mental torture. Viktor Frankl stayed at the Inn Camp for about four years. He has written in his book that only those persons could face the dire situation who had any purpose to live life. Such persons had the meaning of living life. While seeking meaning, inner tension may also emerge within the human being, rather than internal harmony. However, having such stress is also important for mental health. I believe that the thing that helps a person to know the meaning of life even in the worst of circumstances, is the most important thing in the world for him. How wise are Nietzsche's words that "a man who has a "why" to live can tolerate almost every "how." I can see the purpose hidden in these words, which is true for any form of psychotherapy. This was clearly visible in the Nazi concentration camps. Those who lived there knew that someone was waiting for them. By doing this, it is easier for them to survive." Later Viktor Frankl gave a new theory in psychotherapy, logo therapy. Friends, here now I want to clarify the purpose of my article that those people are successful who have the purpose of living life. This purpose is their motivation. To achieve this, he survives even in adverse situations. The notion itself seems to be very erroneous that any human being first needs a relaxed state, which in the language of biology is called 'homeostasis'. In fact man needs not a state of tension but a state of struggle to achieve a particular goal, a task which he has voluntarily chosen for himself. He has to not only get rid of his stress at any cost, but also to find for himself the meaning of life that awaits him. This is what makes his life valuable. So knowing the purpose of your life will become easier.

Amazingly written!✨
ReplyDeleteBeautifully written 👌🏻👌🏻
ReplyDeleteA very good article .In Hindi " Jews " & "Rashion" should have been replaced by proper Hindi equivalents .All this has deep meaning .Regards.
ReplyDeleteUttam Vishleshan 💯💯
ReplyDelete💯💯 जीवन में 'क्यों' का होना बहुत आवश्यक है।
ReplyDelete